सागर। मकरोनिया चौराहा स्थित Lenskart स्टोर के बाहर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कथित ड्रेस कोड के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन शिवसेना उपराज्य प्रमुख पप्पू तिवारी की अगुवाई में तथा राज्य संगठक मनी सिंग गुरोन के निर्देश पर किया गया।
शिवसेना राज्य संगठक मनी सिंग गुरोन ने आरोप लगाया कि लेंसकार्ट द्वारा बिंदी, तिलक, कलावा और मंगलसूत्र जैसे सनातन संस्कृति के प्रतीक चिन्हों पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है, जो उनकी “घृणित मानसिकता” को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति और हिंदू धर्म के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी गतिविधियों का शिवसेना पुरजोर विरोध करेगी।
वहीं, जिला मीडिया प्रभारी विकास सिंह ने भी इस कदम को सनातन धर्म का अपमान बताते हुए कहा कि इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान जिला प्रमुख दीपक लोधी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने स्टोर के कर्मचारियों को वेद मंत्रोच्चार के बीच कलावा बांधा और तिलक लगाकर सनातन परंपराओं के प्रतीकों का निर्भय होकर उपयोग करने का संदेश दिया।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES