सागर। मकरोनिया स्थित सतनाम नर्सिंग होम एक बार फिर गंभीर सवालों के
घेरे में है। लंबे समय से विवादों में घिरे इस नर्सिंग होम पर आरोप है कि यहां नियमों की खुलेआम अनदेखी कर मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, नर्सिंग होम में आप्रशिक्षित स्टाफ के भरोसे इलाज और ऑपरेशन तक किए जा रहे हैं। संचालक डॉ. गुरनाम सिंह और डॉ. त्रपत कौर भले ही वरिष्ठ चिकित्सक माने जाते हों, लेकिन उनकी डिग्रियां सीमित उपचारों तक ही मान्य बताई जा रही हैं। इसके बावजूद यहां लगभग हर प्रकार के इलाज और सर्जरी किए जाने के आरोप लग रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरा काम नियमों को दरकिनार कर रसूख के दम पर चलाया जा रहा है। साथ ही यह सवाल भी उठ रहा है कि अधिक उम्र होने के बावजूद डॉक्टरों द्वारा लगातार मरीज देखना कहीं न कहीं गंभीर संदेह को जन्म देता है।
सतनाम वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष एवं संभागीय मीडिया प्रभारी मनी सिंह गुरोन, जो पेशे से वकील भी हैं, ने इस पूरे मामले को लेकर कड़ा विरोध जताया है। उनका कहना है कि नर्सिंग होम में अवैध गर्भपात और गलत इंजेक्शन के कारण एक युवक की मौत जैसे गंभीर मामलों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
मनी सिंह गुरोन ने स्वास्थ्य विभाग, जिला स्वास्थ्य अधिकारी और कलेक्टर से मांग की है कि इस नर्सिंग होम की निष्पक्ष जांच कर अवैध रूप से चल रहे उपचार पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ा जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES