सागर में सोमवार को गौ रक्षक और विभिन्न हिंदू संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने और देशभर में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई। बड़ी संख्या में गौप्रेमी, संत और सामाजिक कार्यकर्ता इस आंदोलन में शामिल हुए।
पहलवान बाबा मंदिर परिसर से शुरू हुई रैली नारेबाजी के साथ कलेक्टर कार्यालय तक पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर अपनी प्रमुख मांगें रखीं।
ज्ञापन में कहा गया कि गौमाता को संवैधानिक रूप से राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए और उनके सम्मान व संरक्षण के लिए सख्त कानून बनाए जाएं। साथ ही, पूरे देश में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई।
इसके अलावा, गौशालाओं के बेहतर संचालन और सड़कों पर घूम रहे आवारा गोवंश के संरक्षण के लिए ठोस और प्रभावी नीति बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।


.gif
)
एक टिप्पणी भेजें