सागर, — कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने आगामी दिनों में संभावित मौसम परिवर्तन और वर्षा को देखते हुए जिले के संबंधित अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने किसान भाइयों से अपील की है कि वे अपनी गेहूं, चना और मसूर की फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखें। खुले में रखी उपज को तिरपाल आदि से अच्छी तरह ढककर रखें, ताकि बारिश से नुकसान न हो।
कलेक्टर ने मंडी प्रभारी अधिकारियों और उपार्जन समिति के सदस्यों को निर्देशित किया है कि उपार्जन केंद्रों पर अनाज के संरक्षण के लिए सभी जरूरी इंतजाम तत्काल किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि केंद्रों पर तिरपाल, ड्रेनेज और भंडारण की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित हो, ताकि किसानों की मेहनत की फसल खराब मौसम की भेंट न चढ़े।


.gif
)
एक टिप्पणी भेजें