पुलिस की दबिश में तराजू-बांट और लोहे का बका मिला, पूछताछ में दो सप्लायरों के नाम उजागर
सागर के कैंट थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोमांस रखने और बेचने की तैयारी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर से गोमांस, चमड़ी, खुर सहित पैर, तराजू-बांट और लोहे का बका बरामद किया गया। मामले में पुलिस ने गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार रात मुखबिर से सूचना मिलने पर कैंट थाना पुलिस ने बेरी वाले बाबा के पास गुरुगोविंद सिंह वार्ड में दबिश दी। यहां सरबाज पिता वसीम मकरानी (23) को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान घर में रखे दो थैलों से संदिग्ध गोमांस, चमड़ी और खुर सहित दो पैर बरामद हुए। मौके से मांस काटने में इस्तेमाल होने वाला लोहे का बका और तौल के लिए तराजू-बांट भी जब्त किए गए।
कैंट थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया कि बरामद मांस की पहचान के लिए पंचनामा कार्रवाई की गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने राहतगढ़ निवासी अख्तर और मोमीनपुरा के जावेद हुसैन से माल खरीदकर बेचने के लिए लाने की बात कबूल की। पुलिस अब बताए गए आरोपियों की तलाश में जुटी है।
बुधवार को आरोपी सरबाज मकरानी के खिलाफ गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


.gif
)
एक टिप्पणी भेजें