सागर। शहर के सरकारी बस स्टैंड पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब भोपाल जाने के इंतजार में खड़ा एक 5 वर्षीय मासूम अचानक भीड़ में गुम हो गया। परिजनों के होश उड़ गए और मौके पर हड़कंप की स्थिति बन गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मासूम अपनी मां रेशमी बंसल और बड़ी मां सुनीता के साथ बस स्टैंड पर मौजूद था। मंगलवार शाम करीब 5 बजे अचानक बच्चा नजरों से ओझल हो गया। परिजन बदहवास होकर उसे ढूंढने लगे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
घटना की सूचना मिलते ही गोपालगंज थाना पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए तत्काल मोर्चा संभाला। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए बस स्टैंड परिसर और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान शुरू किया। उनकी मुस्तैदी रंग लाई और कुछ ही देर में मासूम को सकुशल ढूंढ निकाला गया।
इस सराहनीय कार्य में आरक्षक चंद्रकांत मिश्रा, आरक्षक आनंद सिंधु, प्रधान आरक्षक अनंत और आरक्षक रणवीर की अहम भूमिका रही। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और परिजनों ने राहत की सांस ली।
मासूम के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताते हुए उनकी कार्यशैली की जमकर सराहना की।


.gif
)
एक टिप्पणी भेजें