सागर। कैन्ट थाना क्षेत्र से रिश्तों को सर्मसार करने वाला मामला सामने आ रहा है। जहां अपने मां और दो बहनों के साथ अलग रह रही नाबालिग को उसके ही पिता ने अपनी हवस का शिकार बनाया। जिसकी शिकायत नाबालिग ने कैन्ट थाना में की। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग किशोरी ने थाना में आकर पिता के खिलाफ शिकायत की। जिसमें उसने बताया कि मेरे पापा मेरी मम्मी को आये दिन मारपीट करते थे। जिससे परेशान होकर मेरी मम्मी चार साल पहले पापा को छोड़कर मेरे मामा के घर कैन्ट थाना क्षेत्र में आकर रहने लगीं। लेकिन पापा मामा के यहां भी आकर मम्मी से लड़ाई झगड़ा करते रहते हैं। हम लोगों को पालने के लिए मम्मी प्राइवेट में काम करती हैं जो - सुबह दस बजे घर से चली जाती हैं और शाम को सात बजे वापस आती हैं। शनिवार को मेरी मम्मी और मामा - काम करने के लिये घर से चले गये थे। मौका देखकर दोपहर के 2 बजे मेरे पापा घर आये और आकर हम बहनों से बात करने लगे। उस समय मेरी मौसी की लड़की भी मेरे घर पर थी। तो पापा ने सब बहनों को कमरे से बाहर निकाल दिया और मुझे कमरे में रोक लिया और दरवाजा बन्द कर दिया। मेरे जबरजस्ती कपड़े निकाले और मेरे साथ गलत काम किया। मैं बहुत चिल्ला रही थीं और बाहर से मेरी छोटी बहनें भी चिल्ला रही थीं। हमारा चिल्लाना सुनकर मेरी मोसी का लड़का और वही पड़ोस की दीदी आ गई।

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

इस मामले में कैन्ट थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया कि रिपोर्ट लिखे जाने के बाद तुरंत थाना स्तर पर एक टीम का गठन कर आरोपी पिता की तलाश शुरू शुरू कर दी थी। जिसके कारण रिपोर्ट लिखे जाने के चंद घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES