सागर/बंडा। बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब की त्रासदी ने कई परिवारों को जिंदगीभर का दर्द दे दिया। किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने भाई, तो कई बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। इस घटना में बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए, जबकि कई पीड़ितों की तबीयत बिगड़ने के साथ उनकी आंखों की रोशनी तक प्रभावित होने की बात सामने आई।

इस कठिन समय में सतनाम वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मनी सिंह गुरोन( MSG )  ने पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आने की पहल की है। मनी सिंह गुरोन की ओर से अगले 2 से 3 दिनों के भीतर करीब 35 प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित करने की तैयारी की जा रही है।
*दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होने की पहल*

शराबकांड के बाद बंडा क्षेत्र में कई परिवारों के सामने अपने भविष्य को लेकर मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। जिन घरों में कुछ समय पहले तक खुशियां थीं, वहां अब अपनों की यादें रह गई हैं। ऐसे में मनी सिंह गुरोन ने इन परिवारों तक सीधे सहायता पहुंचाने का निर्णय लिया है।

उनका कहना है कि यह केवल राहत सामग्री बांटने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि उन परिवारों के साथ खड़े होने का प्रयास है, जिन्होंने इस त्रासदी में अपना करीबी खोया है।

*समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय हैं मनी सिंह गुरोन*

मनी सिंह गुरोन सतनाम वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से लगातार समाजसेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहते हैं। जरूरतमंदों की सहायता के साथ विभिन्न आपदाओं और मुश्किल परिस्थितियों में लोगों तक मदद पहुंचाने के प्रयास किए जाते रहे हैं।

हाल ही में नेपाल में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए भी राहत सामग्री उपलब्ध कराने की पहल की गई थी। अब बंडा शराबकांड से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आना इसी सामाजिक पहल की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

*नाम नहीं, काम से सामने आने की कोशिश*

बंडा की इस त्रासदी के बाद पीड़ित परिवारों के बीच कई स्तरों पर लोग पहुंचे और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसी बीच मनी सिंह गुरोन की ओर से बिना किसी औपचारिकता के प्रभावित परिवारों की जरूरत में मदद पहुंचाने की पहल की जा रही है।

मनी सिंह गुरोन का कहना है कि पीड़ित परिवारों का दर्द बहुत बड़ा है और कोई भी सहायता उनके अपनों की कमी पूरी नहीं कर सकती, लेकिन मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़ा होना समाज की जिम्मेदारी है।

अगले दो से तीन दिनों में करीब 35 परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने की तैयारी है। ऐसे समय में जब बंडा की त्रासदी से प्रभावित परिवार अभी भी अपने नुकसान से उबरने की कोशिश कर रहे हैं, मनी सिंह गुरोन की यह पहल मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी की दिशा में एक प्रयास के तौर पर सामने आई है।


जारीकर्ता:
अर्पित बिल्थरे
मीडिया प्रभारी
सतनाम वेलफेयर सोसाइटी

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES