सागर। कैंट थाना क्षेत्र के होटल, रेस्टोरेंट, बार, कैफे एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर बीते दिनों शिवसेना राज्य संगठक (म.प्र.) मनी सिंह गुरोन (MSG) द्वारा अधिकारियों को ज्ञापन भेजा गया था। हालांकि, अब तक इस संबंध में कोई कार्रवाई सामने नहीं आने पर मनी सिंह गुरोन ने एक बार फिर संबंधित अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक जांच और कार्रवाई की दिशा में पहल करने का आग्रह किया है।

मनी सिंह गुरोन ने कहा कि ज्ञापन का उद्देश्य किसी व्यक्ति या प्रतिष्ठान को बदनाम करना नहीं, बल्कि सामने आई शिकायतों और आरोपों की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट कराना है। यदि शिकायतों में कोई तथ्य नहीं है तो जांच के माध्यम से स्थिति साफ हो जाएगी और यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जा सकेगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया है कि मामले में जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएं और कैंट क्षेत्र के संबंधित प्रतिष्ठानों की नियमानुसार जांच कराई जाए। उनका कहना है कि कानून व्यवस्था, जनसुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर प्रशासन की कार्रवाई स्पष्ट और निष्पक्ष होनी चाहिए।

मनी सिंह गुरोन ने कहा कि वह प्रशासन से सकारात्मक उम्मीद रखते हैं और चाहते हैं कि इस मामले में एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्रवाई की दिशा में पहल की जाए। यदि एक सप्ताह के भीतर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो वह इस पूरे मामले से प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को अवगत कराएंगे। साथ ही CM हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराकर मामले के निराकरण का आग्रह करेंगे।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य प्रशासन के साथ टकराव नहीं, बल्कि संबंधित विभागों का ध्यान इस विषय की ओर आकर्षित कर नियमों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराना है।

मनी सिंह गुरोन ने कलेक्टर, पुलिस प्रशासन, आबकारी, खाद्य सुरक्षा विभाग, नगर निगम सहित संबंधित अधिकारियों से मामले को प्राथमिकता के साथ देखने और आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

मनी सिंह गुरोन (MSG)
शिवसेना राज्य संगठक (म.प्र.)

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES