छत्तीसगढ़ हेड ब्यूरो बुंदेली दर्शन
रोशन कुमार सोनी
मो - 7440966073

रायगढ़ । राज्य सरकार ने घोषित समर्थन मूल्य से अधिक ढाई हजार रुपए प्रति क्विंटल की दर पर किसानों से धान खरीदा है। धान बेचने के तुरंत बाद एमएसपी का भुगतान हो जाता है। ढाई हजार रुपए से अंतर की राशि चार किश्तों में देने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू की। वर्ष 20-21 में बेचे गए धान पर दो किश्तें बाकी हैं, जिसके तहत करीब डेढ़ सौ करोड़ का भुगतान होना है।

केंद्र के समर्थन मूल्य से कहीं अधिक 2500 रुपए प्रति क्विंटल की दर से राज्य सरकार धान खरीद रही है। एमएसपी का भुगतान तो तुरंत हो जाता है, लेकिन शेष राशि चार किश्तों में आ रही है। 20-21 में कॉमन धान की एमएसपी 1868 रुपए और ग्रेड ए का 1888 रुपए प्रति क्विं. घोषित था। ढाई हजार से अंतर की राशि कॉमन धान के लिए 632 रुपए होती है। इस राशि का भुगतान किसान को चार किश्तों में किया जा रहा है। अब तक सरकार ने दो ही किश्तें दी हैं। पहली किश्त में जिले के 1,01,072 धान बेचने वाले किसानों को 86.90 करोड़ रुपए दिए गए। दूसरी किश्त भी इतनी ही राशि दी गई। जिले में 54 प्रश राशि का भुगतान हुआ है। एक महीने बाद धान खरीदी प्रारंभ हो जाएगी। फिर से इस साल का बोनस भी देना होगा ! 

कैसे करेंगे आकलन
इस साल केंद्र सरकार ने कॉमन धान की एमएसपी 1940 रुपए और ग्रेड ए की 1960 रुपए तय की है। मतलब कॉमन धान में ढाई हजार से अंतर राशि घटकर 560 रुपए प्रति क्विं. रह गई है। प्रति एकड़ 15 क्विं. के हिसाब से गणना करें तो 8400 रुपए होता है। लेकिन राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत धान लगाने वाले किसान को 9000 रुपए प्रति एकड़ दिया जाना है।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES