एंजेल सोनी का संभाग स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में चयन


स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित कला उत्सव की न्यू 2015 में रखी गई। इसका उद्देश्य माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को पहचानना उसे पोषित व प्रस्तुत करना है ताकि भारत की समृद्धि सांस्कृतिक विरासत और विविधता को आगे बढ़ाया जा सके। इसके माध्यम से संगीत, नाटक, नृत्य, दृश्य, कलाओं आदि का मंचन होता है। इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 छतरपुर में आयोजित कला उत्सव प्रतियोगिता 2022 में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुवारा की 15 वर्षीय प्रतिभागी एंजेल सोनी ने शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी जिसमें उसे प्रथम पुरस्कार के साथ संभागीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। संभाग स्तरीय कला उत्सव समारोह में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सागर में अपने शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति देंगी। एंजिल को बचपन से ही नृत्य एवं गायन का शौक है। इनके माता पिता को भी संगीत में विशेष रुचि है जो एंजिल को प्रेरित करते रहते हैं।


संस्था के प्राचार्य बी एल प्रजापति एवं समस्त विद्यालय परिवार ने एंजिल सोनी एवं प्रतिनिधित्व करने वाले शिक्षक एवं शिक्षिका राजेश कुमार सेन, मनोज जैन, सुलोचना जैन, अदिति नामदेव को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अंत में संस्था के प्राचार्य ने उभरती प्रतिभावों को अपना, माता पिता, विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए मंगल कामना की।

Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES