सागर। सनातन संस्कृति में दान-धर्म और सेवा को विशेष महत्व दिया गया है। ऐसी मान्यता है कि पुण्य कार्यों से जीवन के कई संकट दूर होते हैं। इसी भावना के साथ समाजसेवी और सतनाम वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मकरोनिया निवासी मनी सिंह गुरोन एक बार फिर धार्मिक सेवा कार्य के लिए आगे आए हैं।
मनी सिंह गुरोन ने अपनी मां त्रपत कौर के उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर आगामी नवरात्रि में गढ़पहरा स्थित प्रसिद्ध अनगढ़ देवी मंदिर के सौंदर्यकरण का संकल्प लिया है। इसके साथ ही नवरात्रि के दौरान उनके निवास पर स्थित शिव मंदिर में दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन भी किया जाएगा।
बताया जाता है कि मनी सिंह गुरोन हाल ही में सिख धर्म के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल फतेहगढ़ साहिब से अपने पिता के अच्छे स्वास्थ्य की अरदास कर सेवा-दान कर लौटे हैं। धार्मिक आस्था और समाज सेवा के कार्यों में उनकी सक्रियता पहले से ही चर्चा में रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी मनी सिंह गुरोन द्वारा गढ़पहरा स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर और अनगढ़ देवी मंदिर में श्रद्धा के साथ जीर्णोद्धार का कार्य कराया जा चुका है।
इस संबंध में मनी सिंह गुरोन का कहना है कि अनगढ़ देवी मंदिर में उन्हें अपनी छोटी मां सतवंत कौर की छवि दिखाई देती है, इसलिए उनकी इस मंदिर के प्रति विशेष आस्था है। अब अपनी मां त्रपत कौर के उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर उन्होंने दोबारा मंदिर के सौंदर्यकरण का संकल्प लिया है, जिसे आगामी नवरात्रि में पूरा किया जाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES