सागर,।
जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए कलेक्टर संदीप जी. आर. ने जिलेवासियों से पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने के कारण नदी-नाले और जलस्रोत सूखने लगते हैं, जिससे बेजुबान पक्षियों को पानी के लिए भटकना पड़ता है।
कलेक्टर ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने घरों, प्रतिष्ठानों, कार्यालयों तथा आसपास के वृक्षों पर मिट्टी के सकोरे (पात्र) रखें और उनमें प्रतिदिन पानी भरें, ताकि पक्षियों को आसानी से पानी मिल सके।
उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को भी अपने-अपने कार्यालय परिसरों में मिट्टी के सकोरे रखने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि यह एक छोटा सा प्रयास है, लेकिन इससे गर्मी के दिनों में पक्षियों को बड़ी राहत मिल सकती है।
जिले की कई सामाजिक संस्थाएं भी इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं और विभिन्न स्थानों पर वृक्षों पर सकोरे लगाकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था कर रही हैं। कलेक्टर ने जिलेवासियों से इस पुनीत कार्य में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने घरों की छत या आसपास के पेड़ों पर सकोरे जरूर लगाएं और उनमें नियमित रूप से पानी भरते रहें।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES