बीना/खिमलासा। खिमलासा थाना क्षेत्र के ग्राम वीरमखेड़ी टांडा के पास अमला के पठार पर एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि युवक ने अपनी शर्ट का इस्तेमाल कर फांसी लगाई है। शव की स्थिति को देखते हुए वह मजदूर वर्ग का प्रतीत हो रहा है।
खिमलासा पुलिस ने घटनास्थल पर पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पेड़ से नीचे उतारा। इसके बाद खुरई नगर पालिका के शांति वाहन से शव को खुरई सिविल अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया है।
थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। शव की शिनाख्त के लिए आसपास के सभी थानों में सूचना भेजी गई है और पहचान के प्रयास जारी हैं। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी 

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES