सागर। शहर के सक्रिय समाजसेवी एवं सतनाम वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष व शिवसेना मध्य प्रदेश के राज्य संगठक श्री मनी सिंह गुरोन एक बार फिर सेवा भाव की मिसाल पेश करने जा रहे हैं। उनके द्वारा एक जरूरतमंद ब्राह्मण परिवार को गौदान किया जाएगा।
इस पुनीत कार्य के तहत आज गंभीरिया स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर में मृत्युंजय पाठ का आयोजन किया गया है। पाठ के समापन अवसर पर गुरोन परिवार की सदस्य पविना उर्फ कोइ, जो विशेष रूप से थाईलैंड से आ रही हैं, भी उपस्थित रहेंगी।
बताया जा रहा है कि इस अवसर पर पविना उर्फ कोइ द्वारा मनी सिंह गुरोन के माता-पिता के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए गौदान किया जाएगा। साथ ही, सतनाम नर्सिंग होम परिवार के सदस्य जय शाह द्वारा नारयावली विधानसभा के लिधौरा हाट में गौ शाला संचालित की जा रही है 
यह पहल न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज सेवा और गौ संरक्षण के प्रति समर्पण का भी उदाहरण मानी जा रही है।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES